फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चिप्स, पापड़ का बढ़ा बाजार, फ्लेवर और डिजाइन की भी भरमार

Sun, 17 Mar 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। होली में मेहमानों का स्वागत और रमजान में इफ्तार के खास मौके पर चिप्स, पापड़ खूब पसंद किया जा रहा है। यहीं कारण है कि चिप्स और पापड़ का बाजार बढ़ गया है। बाजार में विभिन्न प्रकार के फ्लेवर और डिजाइन के चिप्स आ गए हैं, लेकिन परंपरागत स्वाद के लिए घरों में महिलाओं की टोली चिप्स और पापड़ खुद भी बना रही हैं।
विज्ञापन

रंग पिचकारी की तरह थोक बाजार में चिप्स और पापड़ के पैकेट खूब बिक रहे हैं। बीकानेर से आई मूंग दाल की पापड़ की मांग ज्यादा है। इंदौर और इटावा के सिरसा से आलू के चिप्स आ रहे हैं तो अहमदाबाद, नागपुर और राजकोट से विभिन्न डिजाइन के चावल और साबूदाना के चिप्स आ रहे हैं, जबकि वाराणसी से आलू चिप्स खूब पसंद किए जा रहे हैं। पहली बार जीरा, अजवाइन सहित अन्य फ्लेवर के चिप्स भी बाजार में हैं। साहबगंज मंडी, लालडिग्गी पार्क एवं असुरन चौक सहित अन्य स्थानों पर चिप्स की दुकानों में लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। शहर से ही मंडल के सात जिलों के साथ मऊ, आजमगढ़ और नेपाल के आपूर्ति की जा रही है।

व्यापारियों की बात
होली और रमजान एक साथ है। इस कारण इस बार होली में चिप्स और पापड़ की ब्रिकी पहले की अपेक्षा अधिक हो रही है। इस बार चिप्स की डिजाइन और फ्लेवर अधिक हैं, जो लोगों को पसंद आ रही है। बिहार में मछली वाली डिजाइन के चिप्स ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

अनुप किशोर अग्रवाल, अध्यक्ष, चेंबर्स ऑफ ट्रेडर्स
बाजार में चिप्स और पापड़ की मांग अधिक है। अब लोग घर में बनी पापड़ के साथ कंपनियों में बने पापड़ भी खरीद रहे हैं। होली मनाने के प्रति लोगों में अधिक उत्साह है, जबकि रमजान के इफ्तार के लिए लोग चिप्स और पापड़ को पसंद कर रहे हैं।
लक्ष्मीकांत राय, व्यापारी, तारामंडल रोड
परंपरागत स्वाद के लिए घर में भी बना रही चिप्स
साहबगंज मंडी में मऊ के मधुबन से चिप्स, पापड़ खरीदने आई रंजू ने कहा कि कंपनियों में बने पापड़ और चिप्स में मुनाफे पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन जब लोग इसे घर में बनाते हैं तो सिर्फ स्वाद और गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं। यहीं कारण है कि घर में बने चिप्स और पापड़ का जवाब नहीं है। रंजू खुद दुकान चलाती हैं और दुकानों में सप्लाई भी देती हैं। दुकान की चिप्स, पापड़ के साथ महिलाएं घर में भी चिप्स, पापड़ बना रही हैं।
गांवों में भी बढ़ गई दुकान के चिप्स, पापड़ की मांग
साहबगंज मंडी में गोला से आए दुकानदार रामबाबू जायसवाल ने कहा कि अब गांवों में भी लोग घर के बने पापड़ और चिप्स के साथ बाजार में मौजूद सामान भी खरीद रहे हैं, क्योंकि दोनों के स्वाद और डिजाइन में अंतर होता है। अब गांवों की दुकानों में भी पहले की अपेक्षा अधिक चिप्स, पापड़ बिक रहा है। पहले घरों में बनने की वजह से गांवों के लोग बाजार के चिप्स और पापड़ बहुत कम खरीदते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें