अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से 02 दिसंबर को एक दिन के लिए 05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित विशेष गाड़ी, 05039 नरकटियागंज-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी, 15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 15079 पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस, 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी तथा 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष को निरस्त किया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी।