- रि-शिड्यूल करके चलाई जाएंगी कई ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल पर रोजा-शाहजहांपुर के बीच समपार संख्या 318 पर सड़क उपरिगामी पुल का निर्माण होगा। इसके लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। कुछ ट्रेनों को रि-शिड्यूल करके चलाया जाएगा।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मेरठ सिटी से 01 और 02 मई को प्रस्थान करने वाली 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। लखनऊ जंक्शन से 01 और 02 मई को प्रस्थान करने वाली 22453 लखनऊ जंक्शन-मेरठ सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
इसके अलावा टनकपुर से 01 मई को प्रस्थान करने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस सिंगरौली से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
इसी तरह टनकपुर से 02 मई को प्रस्थान करने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस सिंगरौली से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर बदले हुए रूट पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 01 मई को प्रस्थान करने वाली 15910 लालगढ़-डिबरूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 120 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।