फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी के समय युवक की बीमारी छिपाई, गलत दवाई से पत्नी को हो गया कैंसर

Wed, 25 Feb 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

शिकायत में यह भी आरोप है कि जनवरी 2024 में जब वह गर्भवती हुईं, तो उनकी मर्जी के विरुद्ध उन्हें दवाइयां दी गईं और गर्भपात कराया गया। इस प्रक्रिया के कारण उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या हुई और जून 2025 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला। महिला का कहना है कि कैंसर की बीमारी ससुराल में लगाए गए दवाओं और इंजेक्शन के कारण हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि शादी के समय पति की गंभीर किडनी की बीमारी छिपाई गई। शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। गलत दवाई और इंजेक्शन देने की वजह से उसे ब्रेस्ट कैंसर भी हो गया।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी 24 जून 2021 को लखनऊ के होटल नोवोटल गोमतीनगर के पास सहारा हॉस्पिटल में हुई। शादी के समय पति की गंभीर किडनी की बीमारी को छुपाया गया। इसके बाद ससुराल में नौकरी करने या अपनी पढ़ाई जारी रखने पर उसे अकेले कमरे में बंद कर दिया गया, भोजन और पानी तक रोके गए।

साथ ही शादी के समय प्राप्त स्त्रीधन और जेवर जबरन लाकर बैंक लॉकर में जमा करा दिए गए और उसके अधिकार छीने गए।

शिकायत में यह भी आरोप है कि जनवरी 2024 में जब वह गर्भवती हुईं, तो उनकी मर्जी के विरुद्ध उन्हें दवाइयां दी गईं और गर्भपात कराया गया। इस प्रक्रिया के कारण उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्या हुई और जून 2025 में ब्रेस्ट कैंसर का पता चला।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि कैंसर की बीमारी ससुराल में लगाए गए दवाओं और इंजेक्शन के कारण हुई। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष ने उनका नाम मतदान सूची से कटवा दिया और किसी प्रकार की आर्थिक या भावनात्मक मदद नहीं दी। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें