शहर के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाकों में शुमार हिंदी बाजार में मनबढ़ युवक ने सरेराह एक युवती पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पिटाई कर दी। एक ज्वेलरी शॉप के सुरक्षाकर्मियों ने मनबढ़ की पिटाई कर युवती को बचाया। ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाली पीड़िता की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, वहीं युवक ने भी युवती के खिलाफ तहरीर दी है।
शहर के बेहद भीड़भाड़ वाले इलाकों में शुमार हिंदी बाजार में मनबढ़ युवक ने सरेराह एक युवती पर अभद्र टिप्पणी करते हुए पिटाई कर दी। एक ज्वेलरी शॉप के सुरक्षाकर्मियों ने मनबढ़ की पिटाई कर युवती को बचाया।
विज्ञापन
घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ज्वेलरी शॉप पर काम करने वाली पीड़िता की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है, वहीं युवक ने भी युवती के खिलाफ तहरीर दी है। राजघाट पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि वह बलिया की रहने वाली है। बलिया के ही अकीब गांव का रहने वाला संतोष तिवारी शादी का झांसा देकर उसे गोरखपुर ले आया था
विज्ञापन
मारपीट के बाद जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दोनों हिंदी बाजार के मदरसा चौराहे पर रह रहे थे। कुछ समय बाद संतोष युवती से मारपीट करने लगा और शादी से इंकार कर दिया। दो साल पहले रामगढ़ताल थाने में लिखित समझौते के बाद युवती ने संतोष से संबंध खत्म कर लिया और बसंतपुर के हांसूपुर सराय में अकेले रहने लगी और हिंदी बाजार में एक ज्वेलरी शॉप में काम करने लगी।
सीसीटीवी फुटेज में युवती को पीटते हुए
- फोटो : अमर उजाला
युवती का कहना है कि रविवार सुबह वह घर से दुकान जा रही थी। आरोप है कि दुकान से थोड़ी दूर पहले संतोष बाइक से आया और अभद्रता करने लगा। विरोध में युवती ने उसे धक्का दे दिया। इसके बाद संतोष हमलावर हो गया और युवती की पिटाई शुरू कर दी।
ज्वेलरी शॉप के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी की पिटाई कर युवती को बचाया। इस बीच किसी राहगीर ने मामले की जानकारी राजघाट पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। पुलिस ने युवती मेडिकल कराया और उसकी तहरीर पर केस दर्ज किया।
2011 से साथ रहते थे, मनमुटाव पर छोड़कर चली गई
आरोपी संतोष की तहरीर पर भी राजघाट थाने में केस दर्ज हुआ है। तहरीर में आरोप लगाया कि 2011 से दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। दो वर्ष से मनमुटाव होने की वजह से रजिया छोड़कर चली गई थी। रजिया अपने दोस्त मित्रों के द्वारा आए दिन मुझे जान से मारने की धमकी देती थी।
रविवार सुबह किसी काम से हिंदी बाजार जा रहा था तो वहां पांच-छह लड़कों के अलावा जहां काम करती है, वहां के स्टाफ के साथ घेर कर रोक लिया। गाली देते हुए सभी ने मार पिटाई की, जिससे पैर में मोच भी आ गया है। राजघाट थाने पर तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हिंदी बाजार में युवक-युवती के बीच मारपीट के मामले में दोनों ने तहरीर दी है। युवती गंभीर चोट आई है, उसका मेडिकल कराने के बाद मनबढ़ के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।