भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल के प्रबंधक पर कक्षा दो के छात्र की पिटाई का आरोप लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसिया निवासी रामललित बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। उनका 13 वर्षीय पुत्र सरवन भटहट ब्लॉक के एक निजी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता है। स्कूल के ऑटो से वह पढ़ने जाता है। बच्चे की मां का आरोप लगाया है कि स्कूल के प्रबंधक ने बेटे की बुधवार को स्कूल के छत का निकला हुआ सरिया तोड़ने का आरोप लगाकर पिटाई की थी। इस संबंध में पिपराइच के थानेदार नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। ब्यूरो