फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर क्राइम: खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई ने युवक को गोली मार मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार

Thu, 15 Oct 2026 12:46 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

सुदामा पांडेय का 26 वर्षीय बेटा शिवम पांडेय गुरुवार सुबह करनपुरा स्थित खेत की जुताई कराने पहुंचा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
खेत जुताई के विवाद में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में गुरुवार सुबह खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक के चचेरे भाई ने उसके पेट में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। उनके अन्य भाई करनपुरा में रहकर खेती करते हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

गुरुवार सुबह सुदामा पांडेय का 26 वर्षीय बेटा शिवम पांडेय करनपुरा स्थित खेत की जुताई कराने पहुंचा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने खेत जोतने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर वहां से चला गया।

आरोप है कि ट्रैक्टर के जाने के बाद रधई का एक अन्य भाई मौके पर पहुंचा और शिवम को गोली मारने के लिए ललकारा। इसके बाद रधई ने शिवम पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जान बचाने के लिए शिवम भागा, लेकिन पुलिया के पास पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही हरपुर बुदहट के थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें