फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: गुलरिया में युवक ने पत्नी और बेटे पर फावड़े से हमला किया, गंभीर

Thu, 25 Aug 2022 02:01 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।

सार

फावड़े से सिर पर चोट लगते ही पत्नी सुनीता जमीन पर गिर के तड़पने लगी। यह देख बेटा बचाव में दौड़ा तो सदानंद बेटे के दोनों हाथ पर फावड़े  से हमला कर दिया। घर से तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुलरिया इलाके के जंगल डुमरी नंबर एक के तेतरिया टोला में बुधवार रात 9:30 बजे विवाद के बाद सदानंद निषाद ने पत्नी सुनीता (30) के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। मां पर हमला होता देख बेटा दयानंद (12) बचाने पहुंचा तो उसके भी हाथ पर पिता ने फावड़े से हमला किया। दोनों पर हमले के बाद आरोपी सदानंद फरार हो गया।

विज्ञापन


वहीं, शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मां बेटे को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक,  सदानंद पत्नी के चरित्र को लेकर संदेह करता था और आए दिन इसे लेकर विवाद किया करता था। 2 दिन पहले उसने जमीन बेचने के लिए एक ग्राहक को बुलाया था। इसका पत्नी सुनीता विरोध कर रही थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ, लेकिन तब आसपास के लोग आ गए और मामले को शांत करा दिए। सदानंद रात में घर पहुंचा और एक बार फिर पत्नी से विवाद कर लिया। दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी बीच सदानंद ने घर में रखे फावड़े से पत्नी सुनीता के सिर पर हमला कर दिया।

फावड़े से सिर पर चोट लगते ही पत्नी सुनीता जमीन पर गिर के तड़पने लगी। यह देख बेटा बचाव में दौड़ा तो सदानंद बेटे के दोनों हाथ पर फावड़े  से हमला कर दिया। घर से तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज में भर्ती दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें