वायरल वीडियो का फुटेज और गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : स्त्रोत- आरपीएफ
रेलवे स्टेशन पर 31 दिसंबर की रात प्लेटफॉर्म संख्या पांच, छह पर बाइक दौड़ने वाले आरोपी राकेश कुमार (56) को आरपीएफ ने सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। 31 दिसंबर की रात करीब नौ बजे अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के आने के कुछ देर बाद आरोपी प्लेटफाॅर्म बाइक लेकर आया था।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरपीएफ ने बताया कि आरोपी की पहचान राकेश कुमार निवासी ग्राम बोदरवार, कुशीनगर के रूप में हुई। उसे सोमवार को रेलवे स्टेशन के सरर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने मोटरसाइकिल प्लेटफाॅर्म पर चढ़ना व दौड़ाना स्वीकार किया गया। आरोपी की मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ रेल अधिनियम धारा 159,147 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।