फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर छपरा। बेलीपार थाने की पुलिस ने रविवार को युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे स्पेशल कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान बस्ती जिले के गौर थाना, जैतापुर निवासी सनूप सिंह के रूप में हुई। वह मृत युवक की पत्नी का प्रेमी है। जानकारी के अनुसार, नवंबर 2025 में बेलीपार इलाके के केशव सिंह ने खुद को गोली मार ली थी। मेडिकल कालेज से रेफर होने पर लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद केशव के पिता ने बेलीपार थाने में तहरीर दी। अपनी बहू, उसके प्रेमी सनूप सिंह और बहू के बहनोई पर केशव को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें