फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर शहर के मुख्य आठ रास्ते हुए वन-वे, नियम तोड़ने पर कटेगा तगड़ा चालान

Sun, 20 Nov 2022 11:36 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर शहर में आठ सकरे रास्तों पर दोनों तरफ से चार पहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इन रास्तों पर दिन भर जाम लगता था। इससे निजात के लिए सुबह आठ से रात आठ बजे तक एक तरफ से चार पहिया वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
सड़क जाम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर में आठ सकरे रास्तों पर दोनों तरफ से चार पहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। इन रास्तों पर दिन भर जाम लगता था। इससे निजात के लिए सुबह आठ से रात आठ बजे तक एक तरफ से चार पहिया वाहनों के जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन


इसके अलावा नो इंट्री के दौरान भारी वाहनों को शहर से बाहर खड़ा किया जाएगा। एसपी यातायात डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई होगी।

यह रास्त हुए वन-वे

  • कार्मल स्कूल मोड़ से सिटी माल तिराहे की तरफ।
  • गोलघर से विजय चौराहा जाने वाला मार्ग।
  • सिविल लाइंस क्षेत्र से आयकर तिराहा
  • यातायात कार्यालय से गोरखनाथ मंदिर (सुबह 6 से रात 10 बजे तक)।
  • फिराक चौक से बेतियाहाता की तरफ।
  • अग्रसेन तिराहा से गांधी गली की तरफ।
  • पार्क रेजीडेंसी होटल से क्षेत्रीय क्रींडागन की तरफ
  • रेलवे बस अड्डा से छात्रसंघ की तरफ रोडवेज बस नहीं जाएंगे।

नो इंट्री के समय यहां खड़े होंगे भारी वाहन

  • कालेसर।
  • नौसढ़।
  • बाघागाड़ा।
  • रामनगर कड़जहां।
  • देवरिया बाइपास।
  • जगदीशपुर कोनी।
  • पादरी बाजार।
  • खजांची चौक।
  • बरगदवां चौराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें