फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएगी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता: कृतिका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक माह तक चलने वाले संपर्क महाअभियान को लेकर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक हुई। मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल ने कहा कि 30 मई से 30 जून तक चलने वाले इस महा अभियान के लिए महिला मोर्चा की वर्कर भी पूरी ताकत लगाएंगी। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से महिला मोर्चा की सदस्य घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगी। उन्होंने बताया कि महाअभियान में आंगनबाड़ी परिवार मिलन, लखपति दीदी कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह, प्रबुद्ध महिला सम्मेलन, नव मतदाता सम्मेलन तथा अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से घर घर संपर्क करने की योजना है। बैठक को महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष अस्मिता चंद ने भी संबोधित करते हुए संपर्क महाअभियान को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर वंदना गुप्ता, ममता जायसवाल, रीता गुप्ता, मधु सोनकर, चंचला शुक्ला, स्वेता, रोली सिंह, ममता गुप्ता, रितु शाही, सुनीता अग्रहरी, तारा राय आदि क्षेत्रीय व जिला पदाधिकारी मौजूद रहीं।

मृतक अशोक का फाइल फोटो। संवाद

मृतक अशोक का फाइल फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें