माफिया विनोद के अवैध जमीन पर चला जीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर पुलिस माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में जुटी है। शनिवार को फरार चल रहे गोरखपुर के टॉप माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध कब्जे को ढहा दिया गया है। जीडीए ने करीब सात हजार वर्ग फीट की बेशकीमती जमीन मुक्त करा ली है। बता दें कि विनोद उपाध्याय के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
शनिवार को गुलरिहा थाना क्षेत्र के सलेगपुर मोगलहा में माफिया विनोद ने जमीन पर कब्जा कर रखा था। इस जमीन पर उसने निर्माण भी करा रखा था। शनिवार को जीडीए ने कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण ढहा दिया।
इसे भी पढ़ें: भर-भराकर गिरी निर्माणधीन बिल्डिंग, दो मजदूर दबे, हालत गंभीर
माफिया विनोद पर करीब 36 मुकदमे चल रहे हैं। इन्हीं मामलों को लेकर वह फरार चल रहा है। गोरखनाथ क्षेत्र स्थित धर्मशाला बाजार निवासी विनोद उपाध्याय धर्मशाला बाजार का हिस्ट्रीशीटर है।