गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल एवं फाजिल की वार्षिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 केंद्रों पर होगी। परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्वक, सुचितापूर्ण एवं नकल विहीन सम्पन्न कराने के लिए गठित सचल दलों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की बैठक शुक्रवार अल्पसंख्यक विभाग में हुई। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 13 से 21 फरवरी तक दो पालियाें में सुबह 8 से 11 तथा अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी। इसमें 1795 छात्र शामिल होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षा वर्ष 2024 के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक मदरसा के ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिये गये है। छात्र मदरसा प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर कराकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।