फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सिरफिरे ने युवती की फोटो एडिट कर बना दिया आपत्तिजनक वीडियो, वर पक्ष को भेज तुड़वा दी शादी

Fri, 16 Feb 2024 11:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के शाहपुर थाने के एक सिरफिरे युवक ने एक युवती की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक वीडियो बना दिया। शादी के पहले इस वीडियो को उसने वर पक्ष के पास भेज रिश्ता ही तोड़वा दी। 6 मार्च को शादी होनी थी और वर पक्ष ने विवाह से इंकार कर दिया है।
 
विज्ञापन
युवक के खिलाफ शाहपुर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर इलाके में एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने युवती की शादी तुड़वा दी। आरोप है कि सिरफिरे ने वर पक्ष को युवती का एडिट करके अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिया। इतना ही नहीं, वह किसी और से शादी करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांग रहा है। पिता की तहरीर पर शाहपुर थाना पुलिस छेड़खानी, रंगदारी मांगने, धमकी देने और आईटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


शाहपुर थाने में दी तहरीर में पिता ने लिखा है कि बेटी की शादी छह मार्च को तय थी। परिवार के लोगोंं ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी, कई रिश्तेदारों के घर निमंत्रण पत्र भी भेज दिया गया था। भगवानपुर कोइरी टोला निवासी अजेंद्र प्रताप उनकी बेटी को परेशान करता है। पारिवारिक कार्यक्रम का फोटो लेकर कंप्यूटर की मदद से उसे आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।

परिवार को ब्लैकमेल करने के साथ ही वीडियो उसने वर पक्ष को भेजने के साथ ही यह धमकी दी कि शादी करने पर दूल्हे को जान से मार देगा। आरोपी उनकी बेटी से एकतरफा प्यार करता है। वह धमकी दे रहा है कि दूसरे से शादी करने पर पूरे परिवार को बर्बाद कर देगा। अजेंद्र प्रताप की हरकत से उनका पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन


अब लड़की वालों ने शादी से इन्कार कर दिया है और आरोपी युवक शादी करने का दबाव बनाने के साथ ही रुपये की मांग कर रहा है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें