फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में लंपी नियंत्रण में : अपर निदेशक पशुपालन

Tue, 19 Sep 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, कोरोना की तरह लंपी की रोकथाम के लिए भी अन्य विभागों में समन्वय जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। लंपी की रोकथाम के लिए दस दिवसीय दौरे पर आए अपर निदेशक पशुपालन अलीगढ़ योगेंद्र सिंह पवार ने सोमवार को अपना दौरा पूरा कर लिया। यहां से जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि जिस तरह से कोरोना की रोकथाम के लिए अन्य विभागों का सहयोग लिया गया था, उसी तरह से इसमें भी चार विभागों का समन्वय बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि मंडल में स्थिति काफी नियंत्रण में है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चार जिलों में दौरे के दौरान हुई बैठकों में पशुपालन विभाग, ग्राम्य विकास, नगर विकास और पुलिस विभाग के लोग शामिल हुए। पशुपालन विभाग से कहा गया कि जो भी रोगी पशु हैं उनको आइसोलेट किया जाए। टीकाकरण पर जोर दिया जाए। पंचायत एवं ग्राम्य विकास विभाग की भूमिका पशु आश्रय स्थल पर फाॅगिंग करानी है। इसके अलावा जहां लार्वा हैं, वहां पर छिड़काव कराया जाए। पशु बाड़ों में चूने का छिड़काव कराया जाना जरूरी है। उन्होंने पशुपालकों से अनुरोध किया कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य करा लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें