रेलवे सुरक्षा बल अंतर मंडलीय हॉकी व बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
गोरखपुर। सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में रेलवे सुरक्षा बल अंतर मंडलीय हाॅकी एवं बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार टुडू ने किया। इसमें लखनऊ, इज्जत नगर एवं वाराणसी मंडल की टीमों ने भाग लिया।
हाॅकी के फाइनल मैच में लखनऊ मंडल ने वाराणसी मंडल को ट्राई ब्रेकर में 3-1 से हराया। बाॅस्केटबॉल लखनऊ मंडल और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ मंडल की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि ने खेल को खेल की भावना से ही खेलने की बात कही। संवाद