फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राप्ती का जलस्तर बढ़ने से रामघाट का निचला हिस्सा डूबा

Tue, 09 Jul 2024 06:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर से उसके आसपास रहने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राप्ती के किनारे बने रामघाट के प्लेटफाॅर्म का निचला हिस्सा पूरी तरह डूब गया है। तकिया घाट से लेकर हनुमान घाट तक नदी का पानी निचले हिस्से में फैल गया है। नदी के किनारे रहने वाले सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर निकल रहे हैं। राप्ती नदी के किनारे बने अंत्येष्टि स्थल के चारों तरफ पानी भर गया है। इससे वहां पर दाह संस्कार करने जाने वालों को अब मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को हुई बारिश का सबसे अधिक असर राप्ती नदी के जलस्तर पर देखने को मिला है। अचानक जलस्तर आधा मीटर बढ़ने से शहर के करीब तकिया घाट और हनुमान घाट में पानी भर गया। तकिया घाट के पास नदी से थोड़ी दूर स्थित नाला के किनारे बहुत से लोग सब्जी की खेती किए थे। अचानक पानी बढ़ने से नाला में पानी आ गया और सब्जी की फसल डूब गई। इसी प्रकार नदी का पानी अब डोमिनगढ़ पुल के पास भी फैल गया है। पुल के किनारे का हिस्सा जलमग्न हो गया है।
कोट
नदी का जलस्तर अभी 20 सेमी तक बढ़ेगा। उसके बाद पानी नीचे उतरने लगेगा। विभाग बंधों की निगरानी लगातार कर रहा है। तटबंधों पर कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सतत निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आनंद गौतम, अधिशासी अभियंता, ड्रेनेज खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें