फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लव मीटर का पानी बताएगा कितना गहरा है प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
वैलेंटाइन वीक: इसबार बाजार में गिफ्ट के रूप में श्रीराम दरबार के मॉडल की खूब डिमांड
विज्ञापन

रोज डे पर खूब बिके गुलाब के फूल



संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही युवा मन भी कुलांचे भरने लगा है। बुधवार को वैलेंटाइन वीक की शुरुआत एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर हुआ। इस मौके को खास बनाने के लिए बाजार में भी कई तरह के गिफ्ट आए हैं। सबसे अधिक डिमांड इस बार श्रीराम दरबार और लव मीटर वाले गिफ्ट आइटम की है। श्रीराम दरबार जहां खुद को सांस्कृतिक चेतना से जुड़ा बताने वाला है तो वहीं लव मीटर भी युवाओं को रोमांचित कर रहा है।
वैलेंटाइन वीक के अनुसार बृहस्पतिवार को प्रपोज डे है। ये इजहार-ए-मोहब्बत का दिन है। गोरखपुरवासी श्रीराम दरबार की मूर्ति देकर अपने प्यार का इजहार करने की तैयारी में हैं। इसके पीछे उनका मानना है कि इससे उनका और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन



रोज डे पर खूब बिके गुलाब
बुधवार को रोज डे के अवसर पर शहर में गुलाब के फूल की मांग काफी ज्यादा रही। सुबह से ही युवा जोड़े गुलाब के फूल की खरीदारी करने लगे। राम गढ़ताल हो या ह्वी पार्क, हर जगह ठेले पर सजे गुलाब के फूल युवाओं को आकर्षित कर रहे थे। गुलाब के फूल देकर युवा एक दूसरे को शुभकामनाएं देने में लगे थे। बृहस्पतिवार को प्रपोज डे है। युवा अपनी चाहत का इजहार करने के लिए इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रामगढ़ताल के किनारे गुलाब का ठेला लगाने वाले जितेंद्र ने बताया कि आमतौर पर गुलाब का एक फूल 20 से 30 रुपये में बिकता है, लेकिन वैलेंटाइन डे पर होने वाली बिक्री के चलते यह महंगा हो गया था। इसके चलते ग्राहकों को 40 से 50 रुपये में बेचना पड़ा। कुछ लोगों ने एडवांस में फूल का गुलदस्ता बनवाया था, जिसकी कीमत 700 लेकर 1000 रुपये तक थी।

चॉकलेट घोलेगा रिश्ते में मिठास
प्रपोज डे के बाद चॉकलेट डे की बारी होती है। इस दिन को खास बनाने के लिए बाजार में कई वेराइटी के चॉकलेट उपलब्ध हैं जो आपके रिश्तों में मिठास घोलेंगे। दुकानदार मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि चॉकलेट डे पर प्रेमी जोड़ों के लिए कुछ खास चॉकलेट पैक आए हैं। डायबिटीज मरीजों के लिए शुगर फ्री चॉकलेट भी उपलब्ध है।

लवमीटर बताएगा कितना है प्यार
इस वैलेंटाइन बाजार में एक ऐसा गिफ्ट आइट्म आया है जो आपके प्यार की गहराई बताएगा। यह गिफ्ट है लव मीटर का। इस गिफ्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसको हाथ में पकड़ने पर अंदर रखा पानी का स्तर ऊपर की तरफ बढ़ने लगता है। पानी जितना ऊपर चढ़ा, मतलब प्यार उतना ज्यादा। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसका कोई लेना देना नहीं है लेकिन फिर भी युवा इसे काफी पसंद कर रहे हैं। बाजार में इसकी कीमत 250 से 300 रुपये तक है।
-
श्रीराम दरबार भी है चर्चा में
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद सबसे अधिक चर्चा अगर किसी की है तो वह श्रीराम दरबार की। इस बार वैलेंटाइन वीक में भी इस दरबार ने खास जगह बनाई है। बाजार में अलग-अलग साइज के श्रीराम दरबार की डिमांड है। 500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की कीमत के इस मॉडल को युवा जोड़े खरीद रहे हैं। उनका मानना है कि यह गिफ्ट आइटम अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने वाला है।

होटल रेस्टोरेंट में खास छूट
वैलंटाइन वीक के अवसर पर शहर के होटल, रेस्टोरेंट में प्रेमी जोड़ों के लिए विशेष छूट दी जा रही है। कई जगह वैलेंटाइन डे पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जो लोग कोई गहना देकर वैलेंटाइल डे को यादगार बनाना चाहते हैं उनके लिए भी बाजार में कई ऑफर उपलब्ध हैं।

बोले युवा...
इस बार वैलेंटाइन सप्ताह को खास बनाने की तैयारी पूरी है। रोज डे से इसकी शुरुआत हो चुकी है। दिन के हिसाब से आगे की योजना है।
अरुण यादव

श्रीराम दरबार की मूर्ति देकर इस बार वैलेंटाइन डे मनाएंगे। धर्म से ही हमारी पहचान है। इसलिए रिश्ते में भी इसका अहसास होना चाहिए।
शक्ति सिंह

वैलेंटाइन वीक
7 फरवरी को रोज डे
प्यार के सप्ताह की शुरुआत गुलाब की महक और खूबसूरती के साथ होती है। इस दिन लोग अपने साथी को लाल गुलाब देकर प्यार को जाहिर करते हैं।

8 फरवरी प्रपोज डे

सप्ताह का दूसरा दिन इजहार-ए-मोहब्बत का है। आप जिसे पसंद करते हैं, उससे दिल की बात कह सकते हैं।

9 फरवरी चाॅकलेट डे
सप्ताह के तीसरे दिन कपल एक दूसरे को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास लाने की कोशिश करते हैं।

10 फरवरी टेडी डे

टेडी की तरह ही दिल भी नाजुक होता है। आप जिसे पसंद करते हैं, या अपने साथी को टेडी बियर दे सकते हैं।

11 फरवरी को प्रॉमिस डे

रिश्ते में जाना चाहते हैं तो साथी से वादा करना चाहिए। सप्ताह के पांचवे दिन आप अपने साथी से हमेशा साथ रहने, उन्हें खुश रखने और कई अन्य वादे कर सकते हैं।

12 फरवरी को हग डे
छठे दिन हग डे मनाया जाता है। प्यार में जादू की झप्पी, सच में जादू चला सकती है।

13 फरवरी को किस डे

प्यार जताने के लिए शब्दों से इश्क बयां कर पाने के लिए एक चुंबन बेहतर तरीका है। 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है।

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे

प्यार के सप्ताह के आखिरी दिन 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर के साथ खुशी के पल व्यतीत करते हैं।


यह हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं
पश्चिमी सभ्यता की देन वैलेंटाइन डे भारतीय समाज और संस्कृति का हिस्सा नहीं है। भारतीय समाज के मूल में गृहस्थ जीवन है, जबकि वैलेंटाइन की यह परम्परा युवक- युवतियों को आभासी दुनिया में ले जाकर भ्रम की स्थिति पैदा करता है। इससे विवाह एवं उससे बनने वाले संबंध के स्थायित्व को खतरा है। यह परम्परा एक ओर युवकों को क्षणिक आनंद के लिए मर्यादाओं से दूर ले जाती है तो दूसरी तरफ करिअर से भी ध्यान भटकाती है।
डॉ. लक्ष्मी मिश्रा, सहायक आचार्य, संस्कृति विभाग

वसंत ऋतु उत्साह का मौसम है।पश्चिम के प्रभाव में आज का युवा वैलेंटाइन डे की तरफ आकर्षित हुआ है। लेकिन हमारी परम्परा में प्रेम एक मूल्य है जो समर्पण की मांग करता है। हमारे साहित्य में आदिकाल से ही इस मूल्य को स्थान प्राप्त है। प्रेम का आदर्श रूप ही ग्रहणीय है, जहां शील भी है। बिहारी कहते हैं-
विज्ञापन

कहत, नटत, रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजियात।
भरे भौन मैं करत हैं, नैननु हीं सो बात।।
डॉ. प्रत्युष दुबे, सहायक आचार्य, हिंदी विभाग

ऋतुओं का राजा है वसंत

ज्योतिर्विद मनीष मोहन कहते हैं कि वसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। कालिदास ने अपनी रचनाओं में वसंत को याद किया है। रामचरित मानस में कहा गया है कि वसंत में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों सुलभ होते हैं। वसंत का मौसम आदि काल से प्यार का मौसम कहलाता रहा है। धर्मशास्त्रों के अनुसार, वसंतोत्सव की शुरुआत माघ माह के उत्तरार्द्ध से हो जाती है। ‘सरस्वती कंठाभरण’ मात्स्यसुक्त आदि ग्रंथों में इसकी साफ-साफ चर्चा की गई है। प्रेम सागर में भी गोप-गोपियों के साथ श्रीकृष्ण के वसंतोत्सव मनाने का वर्णन है। यह भगवान श्रीकृष्ण और कामदेव का पर्व माना गया है। वसंतोत्सव के साथ ही प्यार का प्रतीक रंग-गुलाल भी शुरू हो जाता है। श्रृंगार रस और प्रेम से ओत-प्रोत होली, चइता व धमार का गायन शुरू हो जाता है। प्रकृति अपने यौवन पर होती है। वैलेंटाइन जैसे पर्व संस्कृति को नष्ट करने वाले हैं।

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें