फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: श्रीराम मंदिर की पेंटिंग देखिए...यह सुन पीएम ने हाथ हिलाया तो उछल पड़े बच्चे

Sun, 31 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह गोरखपुर से गए थे अयोध्या, अमृत भारत ट्रेन में की वापसी, पीएम के साथ यादगार पलों को किया साझा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। पीएम सर, हमारी पेंटिंग देखिए। श्रीराम मंदिर बनाए हैं। हमने कविता भी लिखी है...। यह कहते हुए गोरखपुर से अयोध्या पहुंचे स्कूली विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर पीएम ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। पीएम को अपनी ओर देखता देख सभी विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े।



अयोध्या से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत ट्रेन में सवार स्कूली विद्यार्थियों ने बातचीत में यादगार पलों को साझा किया। उन्होंने बताया कि पेंटिंग, निबंध और कविता लिखकर ले गए थे। प्रधानमंत्री को सुना तो नहीं पाए, लेकिन अपनी चित्रकारी को ट्रेन के अंदर से ही प्रधानमंत्री को दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमपी बालिका इंटर कॉलेज और एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने प्रभु श्रीराम, राम मंदिर और अमृत भारत पर खूबसूरत चित्र बनाए थे। छात्राओं ने बताया कि पूरे रास्ते में वे कविता सुनाने के साथ ही जय श्री राम के नारे लगा रही थीं।



विद्यार्थी बोले



प्रधानमंत्री मोदी को सामने से देखकर बहुत खुशी हुई। हमने अपनी चित्रकारी को ट्रेन के अंदर से ही उनको दिखाया। अमृत भारत ट्रेन का सफर भी काफी अच्छा रहा।



मान्या दुबे, एमपी बालिका



अमृत भारत ट्रेन बहुत आरामदायक है। इसका रंग और सजावट भी काफी सुंदर है। पहले दिन सफर करके काफी अच्छा लगा।



आंचल, एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें