ई-लोक अदालत में 13 मामलों का हुआ निस्तारण
बस्ती। जनपद न्यायालय परिसर में ई-लोक अदालत का आयोजन रविवार को हुआ। इसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर व पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित करीब 11 वादों को निस्तारित करते हुए याचिकाकर्त्ता को 76 लाख 26 हजार रुपये देने का अदालत ने निर्देश दिया। वहीं दो पारिवारिक वादों का निस्तारण करते हुए पति-पत्नी को साथ रहने के लिए राजी किया गया। अदालत में पीठासीन अधिकारी ग्रीश कुमार वैश्य, कविता मिश्रा आदि मौजूद रहीं।