संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से कटिहार-मुकुरिया खंड पर इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लाॅक दिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। न्यू जलपाईगुड़ी से तीन अगस्त से 26 अक्तूबर तक चलने वाली 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुकुरिया-कुमेदपुर-कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी।
जम्मूतवी से सात अगस्त से 30 अक्तूबर तक चलने वाली 15652 जम्मू तवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटिहार-कुमेदपुर-मुकुरिया के रास्ते चलाई जाएगी। न्यू जलपाईगुड़ी से पांच अगस्त से 28 अक्तूबर तक चलने वाली 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुकुरिया-कुमेदपुर-कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी। न्यू जलपाईगुड़ी से सात अगस्त से 30 अक्तूबर तक चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुकुरिया-कुमेदपुर-कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी। नाहरलागुन से छह अगस्त से 29 अक्तूबर तक चलने वाली 22411 नाहरलागुन-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुकुरिया-कुमेदपुर-कटिहार के रास्ते चलाई जाएगी। उदयपुर सिटी से पांच अगस्त से 28 अक्तूबर तक चलने वाली 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटिहार-कुमेदपुर-मुकुरिया के रास्ते चलाई जाएगी।