पैकोलिया थानाक्षेत्र के जीतीपुर के पास शराब की दुकान के सेल्समैन से बदमाशों ने डंडा मारकर 1.86 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के गोपीनाथपुर की दुकान का सेल्समैन दुकान बंद करके घर जा रहा था। तीन बाइक पर सवार होकर पांच-छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। एक बाइक का नंबर भी सेल्समैन ने नोट किया है। एसओजी, स्वाट और थाने की टीम छानबीन में जुटी है।