फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लाइनमैन ने जहर निगला, जेई पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर मठिया उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को लाइनमैन की पत्नी ने जेई पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




चैनपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन दिगंबर सैनी की पत्नी सरोज देवी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि गांव के दो लोगों के कहने पर उपकेंद्र के जेई श्याम कुमार विश्वकर्मा पति को हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रुपयों की मांग करते हैं। रुपये नहीं देने पर मानदेय समय से न देते हुए रकम काट लेते हैं। इससे परेशान होकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। संविदा लाइनमैन की पत्नी ने जेई को पति के खिलाफ भड़काने के लिए गांव के दो लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




इस संबंध में चैनपुर उपकेंद्र के जेई श्याम कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं। जहर खाने के बाद लाइनमैन का इलाज भी वह ही करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें