फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जनसेवा एक्सप्रेस की बोगी में लाइट गुल, हंगामा

Tue, 08 Sep 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों में अव्यवस्था के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। सोमवार को ट्रेन नंबर 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस करीब 14 घंटे की देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं, जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में अचानक लाइट बंद होने से यात्रियों ने हंगामा कर दिया। दोनों घटनाओं में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुशीनगर एक्सप्रेस के गोरखपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:15 बजे था, लेकिन ट्रेन रात करीब 9:15 बजे प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन रास्ते में कई जगह रुकती हुई आगे बढ़ी। करीब 14 घंटे की देरी के कारण यात्री गर्मी और उमस से परेशान रहे। बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों में ट्रेन की देरी को लेकर नाराजगी रही। यात्रियों का कहना था कि रेलवे की ओर से समय पालन को लेकर किए जाने वाले दावे धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। उधर, जनसेवा एक्सप्रेस की एक बोगी में देवरिया के पास अचानक लाइट बंद हो गई। इससे पूरी बोगी में अंधेरा छा गया और यात्री घबरा गए। कुछ यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना रेलवे प्रशासन को दी गई। इसके बाद ट्रेन को चौरीचौरा में रोककर बोगी की लाइट ठीक कराई गई। लाइट चालू होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें