फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हल्की बारिश, धूप-छांव के बीच गुजरा दिन, कल तक ऐसा ही रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानसून की सक्रियता के बावजूद तीन दिन में नहीं हुई अच्छी बारिश
विज्ञापन

- शनिवार को 19 एमएम बारिश दर्ज हुई, आज भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मानसून की सक्रियता के बावजूद शहर में तीन दिन से बारिश कम हो रही है। सारा दिन बादल छाए रहने के बाद भी हल्की बूंदा-बांदी या धूप-छांव के बीच दिन गुजर रहा है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि अभी रविवार और सोमवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को औसत तापमान सामान्य बना रहा।
विज्ञापन

मई-जून की तपन के बाद जुलाई की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई थी। पहले सप्ताह में 300 एमएम से अधिक बारिश रिकाॅर्ड की गई, जिसमें से एक ही दिन 56 एमएम बारिश हुई थी। लेकिन, दूसरा सप्ताह बारिश के लिहाज से कमजोर रहा। बादल तो छाए रहे, तापमान भी सामान्य बना रहा। शनिवार की सुबह भी बदली छाई रही। सुबह करीब आठ बजे मोहद्दीपुर, बिछिया, तारामंडल, सिविल लाइंस समेत कई मुहल्लों में बारिश भी शुरू हुई, लेकिन कुछ ही मिनट के बाद बारिश की धार थम गई। कुछ देर तक बूंदाबांदी के बाद सुबह 10 बजे से पहले ही चमकदार धूप निकल गई। दोपहर 12 बजे तक ऐसे ही रहा। इसके बाद फिर बादल छाए और शाम पांच बजे तक धूप-छांव का खेल चलता रहा। दिन का तापमान अधिकतम 32.3 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य था। पूरे दिन में 19.4 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। मौसम विभाग ने रविवार को सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें