फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़हलगंज गोली चलने के मामले में लाइसेंस होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ओझौली गांव में चोरों से घर की रखवाली के दौरान गोली लगने से घायल युवक की हालत में सुधार है। पुलिस की जांच में पता चला है कि घायल युवक गांव के एक व्यक्ति का लाइसेंसी रिवाल्वर अपनी कमर में खोसा था। हड़बड़ी में उठने में गली चल गई। लाइसेंसधारी को अपनी रिवाल्वर दूसरे को देने के मामले में पुलिस ने अब लाइसेंस निरस्त कराने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि लाइसेंस निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज में पिछले कुछ दिनों से चोरों का आतंक है। पुलिस पूरी तरह से चोरी रोकने या चोरों को पकड़ पाने में नाकाम नजर आ रही है। इस वजह से ग्रामीण खुद ही घरों की रखवाली करने लगे हैं। रविवार की रात 12 बजे ओझौली गांव के युवकों की टोली चोरों को पकड़ने के लिए रतजगा कर पहरा दे रही थी। इस बीच 33 वर्षीय श्रीप्रकाश ओझा की कमर में खोसी रिवाल्वर से गोली दग गई थी। श्रीप्रकाश अपने मित्र अरविंद विश्वकर्मा की लाइसेंसी रिवाल्वर सुरक्षा की दृष्टि से कमर में खोस रखा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें