फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मौसम अपडेट: मानसून हुआ कमजोर, इस सप्ताह बारिश के आसार कम

Wed, 23 Jun 2021 02:08 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के मौसम वैज्ञानिक ने जताई संभावना, 36 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा।
विज्ञापन
गोरखपुर का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही बारिश से अब कुछ दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद है। वजह यह है कि फिलहाल मानसून थोड़ा कमजोर पड़ गया है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक इस सप्ताह बारिश के आसार कम हैं। उधर, मंगलवार सुबह आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर तक शहर में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई।  

विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नितीश पांडेय ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी बिहार और उससे सटे उत्तर प्रदेश के जिलों के ऊपर निचली सतह पर चक्रवाती हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन यह लगातार नहीं होगी। मानसून के कमजोर होने से इस सप्ताह बारिश की संभावना कम है।

36 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा
बारिश कम होने से तापमान में इजाफा हो सकता है। मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार आने वाले पांच दिनों मे अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अधिकतम आर्द्रता 91 से 95 प्रतिशत, न्यूनतम 48 से 49 प्रतिशत रहने की संभावना है। हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा पूर्वी दिशा में चलने का अनुमान मौसम वैज्ञानिकों ने व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें