फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुआछूत से नहीं फैलता है कुष्ठ रोग : डाॅ. मुखीजा

Mon, 12 Feb 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सक्षम की ओर से कुष्ठाश्रम, गोरखनाथ में रविवार को गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. आरडी मुखीजा ने कहा कि कुष्ठ रोग छुआछूत से नहीं फैलता है। इसे दवा से ठीक किया जा सकता है। आवश्यकता है कि लक्षणों को पहचान कर समय से चिकित्सक के पास पहुंचने की। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों का सहयोग करने की आवश्यकता है। सक्षम गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डाॅ. शिवशंकर शाही ने कहा कि 10 जिलों में सक्षम के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करेंगे। मरीजों की जांच व उपचार कराएंगे। इस मौके पर कुष्ठ आश्रम के सचिव सुरेश सिंह, डाॅ. प्रमोद दुबे, प्रांत सचिव शिवानंद, नगर अध्यक्ष डाॅ. मुकेश शुक्ला उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें