संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में लेंस एंड लिटरेचर प्रतियोगिता पीजी के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही। इसमें प्रतिभागियों को अपने कैमरे या मोबाइल से गोरखपुर से जुड़ी हुईं तस्वीरों को खींचना एवं तस्वीरों का वर्णन करती हुईं दो से चार साहित्यिक एवं काव्यात्मक पंक्तियों को फोटो कैप्शन के रूप में लिखना है।
विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीक और रचनात्मकता के साथ साहित्य को समझना है। प्रतियोगिता 11 मार्च को आयोजित की जाएगी। विजयी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मिलेगा एवं सभी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित भी किया जाएगा।