फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में लेखपाल की बेटी की मिली लाश, मंगलवार रात में घर से निकली थी युवती

Thu, 19 Feb 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी बहन श्रद्धा त्रिपाठी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार रात में वह घर से निकल गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जानकारी न होने पर बुधवार सुबह परिजन कैंट थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश में जुटी थी कि इसी बीच सूचना मिली कि एक शव रामगढ़ताल में उतरा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कैंट इलाके में घर से लापता युवती का शव बुधवार दोपहर में रामगढ़ताल में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उतराते शव को बाहर निकाला और पहचान श्रद्धा त्रिपाठी (23) के रूप में होने पर पिता को जानकारी दी। पिता के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। आशंका है कि युवती ने खुदकुशी की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के डिबिया निवासी संजय त्रिपाठी कुशीनगर में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी बहन श्रद्धा त्रिपाठी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार रात में वह घर से निकल गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

जानकारी न होने पर बुधवार सुबह परिजन कैंट थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश में जुटी थी कि इसी बीच सूचना मिली कि एक शव रामगढ़ताल में उतरा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद उसकी पहचान श्रद्धा के रूप में हुई।
विज्ञापन


सूचना पर आए पिता ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया। पुलिस ने समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि लापता युवती की लाश मिली है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें