फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ''''भोजपुरी गीतों में लोकजीवन'''' पुस्तक का लोकार्पण

Tue, 26 Dec 2023 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब सभागार में डॉ. रागिनी राय द्वारा लिखित पुस्तक भोजपुरी गीतों में लोकजीवन का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. रवीन्द्र श्रीवास्तव जुगानी भाई रहे। जबकि अध्यक्षता डॉ. वेद प्रकाश पांडेय ने की।

मुख्य वक्ता प्रो. रामदरश राय ने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में लोग शादी के समय अपनी पुरानी व परंपरागत मान्यताओं को भूलते जा रहे हैं जो चिंता का विषय है। पुस्तक में उसी परंपरागत गीतों व कहानियों को लिखा गया है। यह पुस्तक परंपरागत मूल्यों को बढ़ाने में अवश्य मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत डॉ. शालिनी सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. फूलचंद प्रसाद गुप्त ने जबकि आभार ज्ञापन डॉ. अजय अनजान ने किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. आद्या प्रसाद द्विवेदी, प्रो. अनिल कुमार राय, डॉ. संजयन त्रिपाठी, डॉ. आरके राय, डॉ. सुधीर कुमार राय, डॉ. प्रेमव्रत तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें