बिना भुगतान किए जमीन रजिस्ट्री मामले में पहले ही गिरफ्तार हुआ था मुख्य आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौरीचौरा (गोरखपुर)। करोड़ों रुपये कीमत की जमीन का बिना भुगतान किए जालसाजी से रजिस्ट्री करा लेने के मामले में चौरीचौरा पुलिस ने एक अन्य आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस मामले के मुख्य आरोपी ईश्वरचंद उर्फ पिंटू जायसवाल को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। चौरीचौरा थाना में डुमरी खास निवासी खेदू पुत्र जगई गौड़ ने फुटहवाइनार निवासी व हिस्ट्रीशीटर ईश्वरचंद उर्फ पिंटू जायसवाल पर जालसाजी से करोड़ों रुपये कीमत की जमीन रजिस्ट्री करा लेने का आरोप लगाया था। जमीन खरीद की जालसाजी में पिंटू जायसवाल ने विक्रेता खेदू को एक रुपये भी भुगतान नहीं किया था। जालसाजी से रजिस्ट्री में उसका साथ देवकहिया निवासी शेषनाथ यादव ने दिया था। चौरीचौरा के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने अपने हमराह एसआई संजय यादव और कांस्टेबल संजय मौर्या के साथ शेषनाथ यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।