फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे प्लाट में जबरदस्ती कब्जा कर रहे, प्रशासन नहीं कर रहा मदद: डॉ. संतोष

Thu, 27 Jul 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डॉ. संतोष शंकर रे का कहना है कि उनके प्लाॅट पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है। प्रशासन से शिकायत के बाद भी कब्जा रूक नहीं रहा है। उल्टे उन पर ही दबाव बनाया जा रहा है। जिस जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, उस पर न्यायालय का स्टे भी है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान डॉ. संतोष शंकर रे ने बताया कि उनका प्लाट एचआईजी सेकेंड 23 सिद्धार्थ एन्क्लेव आवासीय विस्तार योजना में है। जीडीए के अधिकारियों ने मूल्यांकन के बाद 24 अप्रैल 2022 को ले आउट पास कराया। परंतु जीडीए के कुछ अधिकारी री सेल एवं दाखिल खारिज हुए नक्शा पास भूखंड पर पुन: लीज प्लान कर दोबारा रजिस्ट्री करवाने का दबाव बना रहे हैं। इस प्लाट पर हाईकोर्ट से स्टे है। इसके बाद भी कुछ लोग प्लॉट पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें