फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लक्ष्य ट्राॅफी आज से, एनईआर व चंडीगढ़ के बीच होगा पहला मुकाबला

Sun, 03 Mar 2024 03:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

गोरखपुर रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी के आठवें सीजन का आगाज आज से हो गया है। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया प्राइजमनी लक्ष्य चैंपियंस ट्रॉफी के आठवें सीजन का आगाज तीन मार्च से होगा। उद्घाटन मुकाबला रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर पूर्वाेत्तर रेलवे और चंडीगढ़ की टीम के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में बरिंदर सरन, आयुष बदोनी, उपेंद्र यादव, अंकित शर्मा समेत आईपीएल के कई खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव डाॅ. त्रिलोक रंजन ने बताया कि ऑल इंडिया प्राइजमनी 20-20 लक्ष्य चैंपियंस ट्राॅफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन तीन से 10 मार्च तक किया जा रहा है। लीग आधारित इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बीसीसीआई के अंपायर अश्विनी मंध्यानी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय बीसीसीआई स्तर के अंपायरों व स्कोरर की टीम की मौजूदगी में सभी मुकाबले होंगे। इस साल थर्ड अंपायर की भी व्यवस्था की गई है, जो मैच के दौरान मैदान में कैमरों से नजर रखेंगे। इससे रन आउट, स्टंपिंग समेत अन्य निर्णय देने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें