फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: लेक व्यू परियोजना बनकर तैयार, अब रजिस्ट्री करा सकते हैं आवंटी

Wed, 09 Jun 2021 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

थ्री बीएचके के 168 और टू-बीएचके के 24 फ्लैट हैं, 2017 में शुरू हुआ था निर्माण। पहली हाई राइजिंग और लोकेशन को लेकर शुरू से चर्चा में रही है प्राधिकरण की यह परियोजना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शानदार लोकेशन और बहुमंजिली इमारत की वजह से शुरू से चर्चा में रही गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की आवासीय परियोजना लेक व्यू के आवंटियों का इंतजार खत्म हो गया है। प्राधिकरण का दावा है कि परियोजना का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो गया है। अब आवंटी इसका रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जल्द ही उन्हें कब्जा भी दे दिया जाएगा।
विज्ञापन


जीडीए की आवासीय परियोजनाओं में आठ तल की यह पहली सबसे ऊंची इमारत वाली परियोजना है। इस परियोजना के तहत 168 थ्री बीएचके और 24 टू-बीएचके यानी 192 फ्लैट हैं। सभी का आवंटन हो चुका है। आवासों के लिए पंजीकरण वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। दो साल में इसका निर्माण कार्य पूरा करना था मगर कोरोना की वजह से काम की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई थी।

लोहिया फेज दो के 382 फ्लैट की भी रजिस्ट्री शुरू
रामगढ़ताल के पास चिड़ियाघर स्थित लोहिया फेज-2 के लिए भी जीडीए ने रजिस्ट्री शुरू कर दी है। इस परियोजना के तहत 382 फ्लैट हैं।

जीडीए सचिव राम सिंह गौतम ने बताया कि लेक व्यू  के 192 और लोहिया फेज दो के 382 भवनों के लिए रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवंटी अब अपने भवनों की रजिस्ट्री करा सकते हैं। दोनों परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी तकरीबन पूरा हो चुका है। रजिस्ट्री कराने के साथ ही जल्द ही संबंधित आवंटियों को जीडीए कब्जा भी दे देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें