फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम से मिलने की जिद पर अड़ी महिला तो प्रशासन का छूटा पसीना

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम से मिलने जाती महिला को रोकती पुलिस। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
सीएम से मिलने की जिद पर अड़ी महिला तो प्रशासन का छूटा पसीना
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सीएम योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन शुरू होते ही एक फरियादी महिला के हंगामा करने से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। वह शिकायती पत्र के साथ सीएम से मिलने की जिद पर अड़ गई। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी जब उसे रोकने लगे तो वह मानने को तैयार नहीं हो रही थी। मंच के पास मौजूद प्रशासन के लोग उसे रोकने में जुट गए। हालांकि, यह सारा वाकया मंच की दाईं ओर चल रहा था। इसलिए सीएम की नजर उस महिला पर नहीं पड़ी और वे अपना संबोधन करते रहे। महिला सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसको किसी तरह से दूर ले जाया गया और सीएम के कार्यक्रम में कोई व्यवधान नहीं होने पाया। हालांकि, वह महिला अपनी बात नहीं कह पाई। सिपाहियों ने उसे हटाया तो उसी दौरान उसका ज्ञापन भी फट गया।
विज्ञापन

महिला के पास मौजूद शिकायती पत्र के अनुसार उसका नाम शीला है और वह इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर की रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसके ससुराल वालों से उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। जिसके बाद उसने न्याय के लिए कोर्ट में मुकदमा किया है, जो अभी चल रहा है। इस बीच ससुरालवालों ने पुलिस से मिलीभगत कर उसकी मां समेत अन्य परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश की है। उच्चाधिकारियों से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कार्यक्रम के दौरान महिला कहती रही कि पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से उसे न्याय की उम्मीद नहीं है, वह योगी जी से बात करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें