फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुशीनगर एक्सप्रेस से बच्चा लापता...मची अफरा-तफरी, फिर ऐसे मिला मासूम; मां ने ली राहत की सांस

Mon, 16 Feb 2026 02:57 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में तीन साल का मासूम अपनी मां के साथ बैठा था। मां, बच्चे को सीट पर छोड़कर बाथरूम चली गई, लौटकर आई तो बच्चा नहीं था। पूरी बोगी तलाश ली और प्लेटफॉर्म पर भी देखा लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म आठ पर रविवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी से तीन साल का छोटू नाम का बच्चा लापता हो गया। बच्चे की मां ने इसकी जानकारी रेलवे स्टॉफ और वेंडरों को दी। इसके बाद पूछताछ केंद्र से बच्चे के गायब होने की सूचना प्रसारित की गई।

विज्ञापन


हालांकि, कुछ ही देर में बच्चा मिल गया तब जाकर जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म आठ से कुशीनगर एक्सप्रेस के जनरल बोगी में तीन साल का मासूम अपनी मां के साथ बैठा था। मां, बच्चे को सीट पर छोड़कर बाथरूम चली गई, लौटकर आई तो बच्चा नहीं था।

पूरी बोगी तलाश ली और प्लेटफॉर्म पर भी देखा लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद टीटीई और वेंडरों को बताया। सभी लोग बच्चे को खोजने लगे। महिला ने पूछताछ केंद्र पर आकर सूचना दी और तत्काल सूचना प्रसारित कराई गई। कुछ ही देर में बच्चा मिला गया।
विज्ञापन


बच्चे की मां ने बताया कि वह खुद दूसरे कोच में चला गया था। बच्चे के मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की और मां भी बच्चे के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गई। इंस्पेक्टर जीआरपी अनुज सिंह ने बताया कि बच्चा के लापता होने की शिकायत किसी ने दर्ज नहीं कराई। बच्चा मिल गया तो उसके साथ मां चली गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें