फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंजन फेल होने से डेढ़ घंटे लेट हुई कुशीनगर एक्सप्रेस

Thu, 26 Oct 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली कुशीनगर सुपर फास्ट एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन लेट हुई। इंजन बदलने के बाद उसे 07:15 बजे रवाना किया जा सका।
विज्ञापन

बुधवार को रोजाना की तरह कुशीनगर एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर आकर खड़ी हुई। तय समय पर शाम 5.45 बजे रवाना होने का समय हुआ तो अचानक इंजन बंद हो गया। तमाम प्रयासों के बाद भी स्टार्ट नहीं होने पर शाम सात बजे इंजन बदला गया। इसके बाद करीब सवा सात बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। ट्रेन के जंक्शन पर विलंब होने पर यात्री उतर गए। लोगों ने गार्ड और टीटीई से जानकारी ली। इसको लेकर नाराजगी भी जताई।
उधर, रेलवे अधिकारियों ने अचानक से इंजन फेल हो जाने पर संंबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से जवाब मांगा है। इस संबंध में सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें