फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पडरौना। जिले में सोमवार को 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब तक कुल 4128 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें से 3551 स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने के बाद सोमवार को 107 मरीजों को घर भेजा गया। वहीं 28 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 549 मरीजों का उपचार चल रहा है। यह जानकारी सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुल 1971 मरीजों की रिपोर्ट आई जिसमें से 26 लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमित मिले मरीजों में फाजिलनगर क्षेत्र में एक, कसया में एक, पडरौना में तीन, तमकुही में एक, नेबुआ नौरंगिया में चार, कुबेरस्थान में चार, रामकोला में एक, हाटा में एक, सेवरही में एक व सुकरौली क्षेत्र में छह मरीज हैं। सीएमओ के अनुसार जिले में अब संक्रमित होने की दर पांच प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की दर 86 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें