फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 63वीं बार महामंत्री बने केएल गुप्ता, 10वीं बार अध्यक्ष बने बसंत लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के 63 वें वार्षिक अधिवेशन में लगातार 63वीं बार केएल गुप्ता महामंत्री चुने गए। इसके अलावा लगातार 10वीं बार बसंत लाल चतुर्वेदी को केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने पर साथी कर्मचारियों ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।
केंद्रीय अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी ने बताया कि बीएन सिंह को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल कुमार द्विवेदी, रामनगीना भट्ट और अतुल कुमार सिंह उपाध्यक्ष, नवीन कुमार मिश्रा संयुक्त महामंत्री, ओंकार नाथ सिंह संयुक्त महामंत्री, दिलीप धर दूबे संयुक्त महामंत्री, एनबी सिंह सहायक मंत्री, आरएन गर्ग सहायक मंत्री, दीपक कुमार संगठन मंत्री, हरीश यादव संगठन मंत्री, मनोज सिंह संगठन मंत्री और विनय कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्वेदी ने बताया कि एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि थे। अधिवेशन में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आठ से 11 जनवरी तक 24 घंटे का भूख हड़ताल का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें