खिचड़ी मेले में टॉवर झूला, ब्रेक डांस, जायंट व्हील, ड्रैगन, मौत का कुआं सबसे अधिक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। सुबह से रात तक लोग मेले का लुत्फ ले रहे हैं। परिवार के साथ आने वाले बच्चे-युवा खूब मनोरंजन कर रहे हैं। मेले में निशानेबाजी के भी पर्याप्त इंतजाम हैं।
गोरखनाथ मंदिर परिसर में खिचड़ी मेला पूरी तरह से लग चुका है। मेले में घूमने वालों की भीड़ रोजाना बढ़ रही है। मेले में तरह-तरह के मनोरंजन के साधन सभी को आकर्षित कर रहे हैं। युवाओं और बच्चों को झूले और मौत का कुआं सबसे अधिक पसंद आ रहा है। ठंड के बावजूद मेला रात तक गुलजार रह रहा है।
विज्ञापन
खिचड़ी मेले में टॉवर झूला, ब्रेक डांस, जायंट व्हील, ड्रैगन, मौत का कुआं सबसे अधिक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। सुबह से रात तक लोग मेले का लुत्फ ले रहे हैं। परिवार के साथ आने वाले बच्चे-युवा खूब मनोरंजन कर रहे हैं। मेले में निशानेबाजी के भी पर्याप्त इंतजाम हैं।
यहां गुब्बारे में युवा निशाने लगाते दिख रहे हैं। बच्चे भी इसमें पीछे नहीं है। वे भी निशानेबाजी का भरपूर आनंद ले रहे हैं। वहीं मौत के कुआं में बाइक राइडिंग देखने के लिए युवा के साथ बच्चे काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही मेले में पहली बार जलपरी शो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। एक पारदर्शी टैंक में पानी के अंदर अठखेलियां करती जलपरी लोगों को खूब लुभा रही है। रंग-बिरंगी रोशनी और म्यूजिक के बीच जब यह पानी के अंदर कलाबाजियां दिखाती है तो दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ जा रहा है।
मेला पूरी तरह से सज गया है। श्रद्धालु इसका आनंद भी ले रहे हैं। मेले में सुरक्षा से लेकर सुविधा तक का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने पाएगी।