मकर संक्रांति पर देवरिया, कुशीनगर, पड़रौना, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित गोरखपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों- गोला, कैंपियरगंज, सिकरीगंज, पिपराइच, चौरीचौरा आदि से गोरखनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम 450 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा।
मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए सिटी बस सेवा की विशेष व्यवस्था की जा रही है। शहर में चल रही सभी 25 सिटी बसें अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए गोरखनाथ मंदिर के निकट तक श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगी, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन से भी सिटी बसें सीधे मंदिर तक श्रद्धालुओं को लेकर जाएंगी। गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों की ओर से रूटों में समायोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं। सिटी बस सेवा के वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल ने बताया कि खिचड़ी मेले को देखते हुए सिटी बसें 13 जनवरी से विशेष व्यवस्था के तहत चलाई जाएंगी।
परिवहन निगम चलाएगा 450 बसें
मकर संक्रांति पर देवरिया, कुशीनगर, पड़रौना, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर सहित गोरखपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों- गोला, कैंपियरगंज, सिकरीगंज, पिपराइच, चौरीचौरा आदि से गोरखनाथ मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम 450 अतिरिक्त बसें संचालित करेगा।
विज्ञापन
कम भीड़ वाले क्षेत्रों से बसें हटाकर उन्हें भीड़ वाले रूटों पर लगाया जाएगा। ये बसें 13 से 16 जनवरी तक चलेंगी। भीड़ की स्थिति के अनुसार आगे बसों की संख्या में बदलाव किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि सिटी बसों को भी इस दौरान सेवा में शामिल किया जाएगा, ताकि सभी श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा मिल सके।