गोरखपुर से बहराइच के लिए जल्द ही सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए रेल प्रबंधन को कोई नई ट्रेन चलाने की जरूरत नहीं होगी। गोरखपुर से बनारस जाने वाली एक्सप्रेस को बहराइच तक चलाया जाएगा। साथ ही गोरखपुर से आसनसोल तक चल रही आसनसोल एक्सप्रेस को भी बढ़ाकर बहराइच तक किए जाने की तैयारी है।
दरअसल गोरखपुर जंक्शन पर लगतार ट्रेनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्टेशन प्रबंधन गोरखपुर में टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों को आगे के स्टेशनों पर बढ़ाने की प्लानिंग कर रहा है। इससे जहां दूसरे स्टेशनों पर ट्रेनों का विकल्प बढ़ जाएगा, वहीं जंक्शन से ट्रेनों का लोड भी कुछ हल्का हो जाएगा। गोरखपुर का प्लेटफार्म भी महज 10 मिनट में खाली हो जाएगा।