फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सगे भाइयों संग मिलकर खालिद चला रहा था मिलावटी पनीर का धंधा- तीन गिरफ्तार

Wed, 28 May 2025 12:28 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने सोमवार को मोहम्मद खालिद के साथ ही पांच अन्य लोगों के खिलाफ मिलावटी पनीर बेचने के आरोप में केस दर्ज कराया था। खालिद हरियाणा के दो भाइयों के साथ ही अन्य लोगों को शामिल कर मिलावटी पनीर का धंधा चला रहा था। बीते 20 मई को उसके पनीर निर्माण स्थल पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाके में मिलावटी पनीर बेचने के तीन आरोपियों को पिपराइच पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पिपराइच के बरईपुर निवासी मोहम्मद खालिद, हरियाणा के नूह जिले के पुनहाना थाना क्षेत्र के नई गांव निवासी दो सगे भाइयों मोहम्मद वहीद और शकील के रूप में हुई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खालिद हरियाणा के दोनों भाइयों के साथ मिलकर मिलावटी पनीर का धंधा कर रहा था। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भिजवा दिया।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने सोमवार को मोहम्मद खालिद के साथ ही पांच अन्य लोगों के खिलाफ मिलावटी पनीर बेचने के आरोप में केस दर्ज कराया था। खालिद हरियाणा के दो भाइयों के साथ ही अन्य लोगों को शामिल कर मिलावटी पनीर का धंधा चला रहा था। बीते 20 मई को उसके पनीर निर्माण स्थल पर छापा मारा गया था।
विज्ञापन


इस दौरान मिल्क पाउडर, पाउडर निर्मित दूध, सैकरीन, रीठा, ग्लूकोज, डिटर्जेंट, ह्वाइटनर, पाम ऑयल, गुलाब जल, सोयाबीन समेत अन्य सामान मिले थे। जांच में पता चला कि एक दिन में 32 से 35 क्विंटल पनीर बनाया जा रहा था। सभी सामग्री सील कर परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।

बाकी बरामद सामान को दुकान के पास ही नष्ट कर दिया गया। शेष सामग्री को दुकान के एक कमरे में रखकर उसे सील कर दिया गया। इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मिलावटी पनीर बेचने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया है। अन्य की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें