अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 42 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चयनित किए गए हैं। इसमें जिले के चारगांव को खजनी सीएचसी का चयन भी किया गया है। इन केंद्रों पर 16 किलोवॉट के सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे 24 घंटे बिजली आपूर्ति होती रहेगी।
ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी-पीएचसी में अभी भी बिजली संकट बना रहता है। शाम होते ही कई केंद्रों पर अंधेरा छा जाता है। इसे देखते हुए शासन ने खजनी व चरगांवा सीएचसी पर 16 किलोवाट के सोलर पैनल लगाने की योजना बनाई गई है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि इन दोनों अस्पतालों में सोलर पैनल लगने से रात में आए मरीजों के अलावा स्टॉफ को भी सुविधा मिलेगी।
-
अप्रैल में चलेगा संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान
वेक्टर जनित रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान और 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न टीमें लगाई गई हैं।