फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दवाएं और एंटी रैबीज व एंटी स्नैक्स इंजेक्शन जरूर रखें : सीएमओ

विज्ञापन
अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे
विज्ञापन
गोरखपुर। सभी डॉक्टर व कर्मचारी अपनी ड्यूटी के निर्धारित वक्त पर मौजूद रहकर मरीजों का समुचित इलाज करें। अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं और एंटी रैबीज व एंटी स्नैक्स इंजेक्शन जरूर रखें। अगर दवा या इंजेक्शन को लेकर कोई दिक्कत है तो तत्काल सूचना दें। डेंगू के मरीजों की भर्ती व इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर सीधे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

ये निर्देश सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे ने रविवार को सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गगहा, हाटा, बड़हलगंज और कौड़ीराम के निरीक्षण के दौरान अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए।
सीएमओ ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी समय से चिकित्सालय में उपस्थित होकर अपने कार्यों का निर्वहन करें। अस्पतालों की साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक रखें और बाॅयो मेडिकल वेस्ट निस्तारण ठीक से कराएं। सभी जरूरी दवाएं अस्पताल में मौजूद रखें। एंटी रैबीज व एंटी स्नैक्स इंजेक्शन की उपलब्धता अनिवार्य रूप से रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस वक्त वायरल बुखार और डेंगू के केस भी आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों की जांच व इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें