फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कस्तूरबा की छात्राएं भी दिखाएंगी दमखम, सात दिन चलेगा प्रशिक्षण

Fri, 04 Sep 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राएं अब बास्केटबॉल में अपना दमखम दिखाएंगी। माध्यमिक स्तर की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 14 से 18 सितंबर तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता का स्थान अभी तय नहीं हुआ है। इसमें कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं एक इकाई के रूप में भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए चयन की प्रक्रिया जनपद स्तर से शुरू होकर मंडल और राज्य स्तर तक चलेगी। बुधवार को बास्केटबॉल टीम के चयन के लिए 67 छात्राओं ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। प्रदर्शन के आधार पर 29 छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्राओं को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को बास्केटबॉल के खेल कौशल, टीम के साथ तालमेल और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद चयनित छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। विभाग की ओर से छात्राओं की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि राज्य स्तर पर टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके। ट्रायल के बाद चयनित 29 छात्राओं का सात दिन प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं की खेल क्षमता को और बेहतर किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राएं पूरी तैयारी के साथ प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें