गोरखपुर। आल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के तत्वावधान में कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक डॉ. जेपी शर्मा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार आज भी सामाजिक समानता और जनकल्याण के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने वंचित व गरीब वर्गों के सशक्तीकरण में कर्पूरी के योगदान को ऐतिहासिक बताया। विशिष्ट अतिथि विनय नंद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाजवाद और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे, जिनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में प्रेस क्लब से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची, जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन हुआ।