फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 21 मई को गोरखनाथ मंदिर में होगी कन्हैया मित्तल की भजन संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भजन गायक कन्हैया मित्तल 21 मई को गोरखनाथ मंदिर में आएंगे। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित नवीन मंदिरों में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भजन संध्या में अपने भजन प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी गोरखनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी विनय गौतम ने दी। बताया कि शाम छह बजे से कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यूपी विधान सभा चुनाव में कन्हैया मित्तल का गाना ''''जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे, दुनिया में फिर से हम भगवा लहराएंगे'''' काफी चर्चित हुआ था। इस गाने को पंच लाइन बनाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माहौल बनाया। राजस्थान के श्रीगंगानगर निवासी भजन गायक कन्हैया मित्तल ने इसे रायपुर में लिखा था। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय की पुरानी आबादी स्थित घर में पैैदा हुए भजन गायक को बचपन से भजन का शौक रहा है। उनसे मिलकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी काफी प्रभावित हुए थे। कन्हैया मित्तल के गाने को उनके ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल पर 9.1 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें